हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है एक तरफ जहां सभी प्रत्याशी पूरी मज़बूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुटे हैं तो वही गांव गांव में बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है।आज हम बात करेंगे ग्राम पंचायत खेड़ी शिकोहपुर की जहां पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होता दिखाई दे रहा है ।इस बार ग्राम पंचायत खेड़ी शिकोहपुर सीट पर राव शफ़ात सभी पर भारी पड़ते नज़र आ रहे हैं । बुधवार को राव शफ़ात अपनी पत्नी के साथ नामांकन करने पहुंचे।

राव शफ़ात के समर्थकों में ग्राम पंचायत खेड़ी शिकोहपुर में प्रधान पद के चुनाव को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। खेड़ी शिकोहपुर गांव के लोगों का कहना है कि प्रधान पद के लिए राव शफ़ात को भरपूर समर्थन मिल रहा है। आज नामांकन करने के बाद राव शफ़ात ने एक दावत का इन्तेज़ाम किया था जिसमें गाँव के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, ग्राम वसियों का कहना है की पिछले पाँच साल राव शफ़ात लोगों के बीच में रहे और उनकी समस्या का समाधान किया और उन्होंने गाँव वालों की हर तरह से मदद की|
आपको बता दे कि पंचायत चुनाव का आग़ाज़ ज़ोरों शोरों से हो चुका है और आने वाली 26 सितम्बर को मतदान होना है और 28 सितम्बर को मतगणना है अब ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा की ग्राम पंचायत खेड़ी शिकोहपुर में कोन बाज़ी मारता है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला