Jan Mudde

No.1 news portal of India

जनता ने मौका दिया तो बदलेगी नन्हेड़ा गांव की तस्वीर, इस बार जनता परिवर्तन चाहती है -अखलाक अहमद

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है एक तरफ जहां सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं तो वही गांव गांव में  बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है।आज हम बात करेंगे नन्हेड़ा अनन्तपुर गांव की  जहां पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होने के आसार  दिखाई दे रहे है ।इस बार  अखलाक अहमद,अकरम जावेद, पूर्व प्रधान संदीप सैनी, और राजेश धीमान प्रमुख दावेदारों  के बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं ।शुक्रवार को नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में अखलाक अहमद के सैंकड़ो समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि इस बार नन्हेड़ा अनन्तपुर  की जनता परिवर्तन चाहती है

जिसके चलते अखलाक अहमद को प्रधान के रूप में देखना चाहती है। शुक्रवार की शाम को उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ पहुंची जिन्हें संबोधित करते हुए अखलाक अहमद ने कहा कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो  वह गांव की तस्वीर बदलने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि जनता से जो वायदे करेंगे  उन्हें  वह पूरा करेंगे। अखलाक अहमद यही नहीं रुके उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ गांव की नुमाइंदगी करने वालों पर आरोप लगाया  कि नन्हेड़ा अनंतपुर का जो विकास होना चाहिए था वह आज तक नहीं हो पाया जिसके चलते गांव के हालात आज भी बदहाल बने हुए  है ।

उन्होंने कहा कि आज तक भी उनकी गांव की  जनता को वह  सुविधा नहीं मिल पाई जिसकी वह हकदार  थी उन्होंने कहा कि गांव की सत्ता जिनके हाथों में रही उन्होंने अपना भला तो किया लेकिन जनता का कोई भला नहीं किया जिसका खामियाजा यहाँ की जनता को भुगतना पड़ा है।यही कारण है कि आज इस गांव  की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है हालात बेहद खराब है। टूटी सड़कें बदहाल स्कूल और अस्पताल  इस बात का सबूत है कि क्षेत्र में कितना विकास हुआ है।लेकिन अब गांव की जनता  जागरूक हो चुकी है और वह परिवर्तन चाहती है इस बार परिवर्तन होकर ही रहेगा ।

अखलाक ने कहा अगर उन्हें मौका मिला तो वह इस गांव की तस्वीर बदलने का काम करेंगे ।इस मौके पर मेहताब अली, आबूल हसन ,माजिद हसन, महताब अली, मवासी राम, ओमपाल लालू, सतीश,  उवैश गौड़,उज़ैर गौड़,आसिफ गौड़,वादिल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369