Jan Mudde

No.1 news portal of India

सफरपुर ज़िला पंचायत सीट पर जनता चाहती है परिवर्तन, घर घर जाकर वोट की अपील कर रहे कारोबारी मोहम्मद शहज़ाद

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है एक तरफ जहां सभी प्रत्याशी मज़बूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुटे हैं तो वही गांव गांव में बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है।आज हम बात करेंगे ज़िला पंचायत सीट सफरपुर की जहां पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होने के आसार दिखाई दे रहे है।

इस बार मोहम्मद शहज़ाद ,पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मोहम्मद अयाज़, पूर्व प्रधान शाहीन, किसान नेता  नाज़िम अली और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखलाक अहमद   प्रमुख रूप से चुनाव मैदान में हैं जिसके चलते इन  दावेदारों  के बीच इस बार कड़े मुकाबले के आसार नज़र आ रहे  हैं ।शुक्रवार को   कारोबारी और प्रमुख समाजसेवी ज़िला पंचायत   के प्रतियाशी मोहम्मद शहज़ाद ने माधोपुर, रहीमपुर, सफरपुर,रसूलपुर  आदि गांव में लोगों से संपर्क कर वोट की अपील की।

मोहम्मद शहज़ाद  ने कहा कि  इस बार सफरपुर ,जिला पंचायत सीट पर जनता परिवर्तन चाहती है।अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो  वह  क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे ।उन्होंने कहा कि  वह जनता से जो वायदे करेंगे  उन्हें  वह पूरा करेंगे।मोहम्मद शहज़ाद  यही नहीं रुके उन्होंने  ज़िला पंचायत क्षेत्र की नुमाइंदगी करने वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा  कि  इस ज़िला पंचायत क्षेत्र में  जो विकास होना चाहिए था वह आज तक नहीं हो पाया जिसके चलते इस क्षेत्र के हालात आज भी बदहाल बने हुए  है ।उन्होंने कहा कि आज तक भी उनकी  इस क्षेत्र  की  जनता को वह  सुविधाएं नहीं मिल पाई जिसकी वह हकदार  थी उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र  की सत्ता जिनके हाथों में रही उन्होंने अपना भला तो किया लेकिन जनता का कोई भला नहीं किया जिसका खामियाजा यहाँ की जनता को भुगतना पड़ा है।

यही कारण है कि आज इस क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है हालात बेहद खराब है। टूटी सड़कें बदहाल स्कूल और अस्पताल इस बात का सबूत है कि क्षेत्र में कितना विकास हुआ है।लेकिन अब इस क्षेत्र की जनता  जागरूक हो चुकी है और वह परिवर्तन चाहती है इस बार परिवर्तन होकर ही रहेगा ।कारोबारी मोहम्मद शहज़ाद  ने कहा अगर उन्हें मौका मिला तो वह इस बार क्षेत्र  की तस्वीर बदलने का काम करेंगे और जनता के दिलों में जगह बनाने का काम करेंगे।मोहम्मद शहज़ाद अपने कैम्प कार्यालय पर खास मुलाकात के दौरान वार्ता कर रहे थे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369