Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं हरिद्वार हाइवे पर भारतीय किसान यूनियन ने लगाया जाम,मांगों को लेकर जमकर किया प्रदर्शन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं में भारतीय किसान यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।भारतीय किसान यूनियन के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने एसडीएम चौक के पास हाइवे पर जाम लगा दिया।इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसानों पर अत्याचार बढ़े हैं आज किसानों पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं पुलिस प्रशासन ने छोटे छोटे मामलों को लेकर किसानों को तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं अधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है ।

गौरव चौधरी ने आरोप लगाया कि किसान आज अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं । किसान आज आत्महत्या करने के कगार पर पहुंच चुका है उत्तराखण्ड में भ्र्ष्टाचार के मामले बढ़े हैं सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो चुकी है। मोदी सरकार में देश की जनता बेहाल है देश बेहद नाजुक हालात से गुज़र रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।इस मौके पर किसान नेता संजय चौधरी, रवि कुमार, विजय शास्त्री आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369