Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में केंद्र सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई और ईडी की जांच के विरोध  को लेकर अब आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।सोमवार को आम आदमी पार्टी के दर्जनों  कार्यकर्ताओं ने  रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए  नारेबाजी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपा सरकार बौखला गई है जिसके चलते केंद्र सरकार दर्जनों आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को सीबीआई और ईडी की जांच कराकर उन्हें जेल में डालना चाहती है लेकिन  आम आदमी पार्टी के नेता इस भाजपा सरकार से डरने वाले नहीं है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार ने अपनी तानाशाही बन्द ना कि तो आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश मे आम आदमी पार्टी का जनाधार तेज़ी से बढ़ रहा है केजरीवाल ने जिस तरह से जनता के दिलों में जगह बनाई है उससे भाजपा सरकार बौखला गई है उसे डर है कि कहीं भाजपा को लोकसभा चुनाव में नुकसान ना उठाना पड़ जाए।इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश प्रिंस ने कहा कि  दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया ने दिल्ली के स्कूलों की तस्वीर बदलने का काम किया है उन्होंने शिक्षा प्रणाली को बेहतर तरीके से बनाया है जिसका आज पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों के लोग भी सराहना कर रहे हैं वहीं केंद्र की भाजपा सरकार झूठे आरोप लगाकर उनकी सीबीआई और ईडी से जांच कराकर उन्हें जेल में डालना चाहती है जिसे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने भाजपा सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को अब आम आदमी पार्टी से डर सताने   लगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शांति से नहीं बैठेंगे और भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की इस दौरान दुष्यंत कुमार,वीरेंद्र तोमर,लक्ष्मी,सोनम,वीरेंद्र तोमर,सुरेंद्र शर्मा,शोयब,और अमजद उस्मानी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369