Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगर पंचायत झबरेड़ा में हुआ सांसद निशंक का जोरदार स्वागत, भाजपा सांसद ने स्वनिधि योजना के चैक भी किये वितरित,चौधरी कुलबीर सिंह और चौधरी मानवेन्द्र भी रहे मौजूद

Spread the love

आरिफ़ नियाजी

रूड़कीं के झबरेड़ा पहुंचे भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान किसान नेता चौधरी कुलबीर सिंह ने भी हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया । केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पंचायत झबरेड़ा द्वारा 170 लाभार्थियों को दस दस हज़ार की धनराशि के किये चैक वितरित किये गए हैं जिन्हें सांसद निशंक और चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह द्वारा लाभर्तियों को दिए ।इस मौके पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के हर तबके के लिए उनके उत्थान के लिए योजनाएं चलाईं हैं निशंक ने कहा कि नगर पंचायत झबरेड़ा बेहतर कार्य कर रही है झबरेड़ा नगर पंचायत उत्तराखण्ड की सबसे अधिक विकास करने वाली पंचायत बनेगी ऐसी उन्हें आशा है।

इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत चेयरमैन और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रमेश दत्त पाठक की भी जमकर तारीफ की। निशंक ने कहा कि मोदी जी को रेहड़ी ठेली लगाने वालों की भी चिंता है वह लगातार देश के हर तबके के लिए सोचते रहते हैं।उन्होंने कहा कि जो लोग जीवन मे संघर्ष करते हैं। उनका साथ भी सरकार देती है।उन्होंने नगर पंचायत झबरेड़ा के सभी पार्षदो को अपने अपने क्षेत्र में विकास को गति देने की बात कही। उन्होंने कहा केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर बहुत गंभीर है किसानों को पेंशन की सुविधा सरकार ने की है।उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी नहीं है जिसके लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना पड़ेगा।इस दौरान बसपा के सैंकड़ो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

झबरेड़ा के किसान नेता चौधरी कुलबीर सिंह ने कहा कि दूसरी पार्टियां तरह तरह के प्रलोभन देकर वोट हासिल करना चाहती हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब और रेहड़ी ठेली वालों की परेशानी को समझा और उन्हें दस दस हज़ार के चैक देकर उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश की है। चौधरी कुलबीर सिंह ने कहा कि इस देश और प्रदेश का विकास भाजपा ही कर सकती है।नगर पंचायत झबरेड़ा के चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने इस देश को विकास के नए आयाम दिए हैं आज पूरी दुनिया मे देश का डंका बज रहा है। भारत पहले से अधिक शक्तिशाली हुआ है पूरी दुनिया आज भारत को नई ताकत के रूप में देखती है। मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर पंचायत झबरेड़ा लगातार विकास की ओर अग्रसर है झबरेड़ा में पहले से अधिक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने जिस तरह से इस प्रदेश का विकास किया है वह अपने आप मे अलग ही महत्व रखता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में ही इस कस्बे का विकास संभव हुआ है पहले के हालात और वर्तमान समय मे बेहद अंतर है।इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान,पूर्व राज्य मंत्री डॉ रामपाल सिंह,भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी,पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्यवीर मलिक, चेयरमैन सहकारी समिति लाहबोली सर्वेश चौधरी,संदीप खटाना,चेयरमैन चौधरी प्रल्हाद सिंह,मंडल अध्यक्ष डॉ सुबोध शर्मा,शुभम गोयल,चौधरी राकेश पंवार झबरेडी,सभासद इंद्रेश मोती,अंकित आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369