आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार ज़िले का खटीक समाज अब एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। खटीक समाज की रूड़कीं के इमली रोड़ पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि सबसे पहले खटीक समाज एकजुट होकर अपना संगठन मज़बूत करेगा ताकि अपने अधिकारों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ सके। बैठक के दौरान खटीक समाज के डॉ पवन कुमार,डॉ विकास और अरुण तितोरिया ने कहा कि खटीक समाज को एक जुट करने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा तथा जहाँ जहाँ भी खटीक समाज मौजूद है उनको संगठित करने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार ज़िले से खटीक समाज को एक जुट करने का प्रयास किया जाएगा उसके बाद पूरे उत्तराखण्ड में समाज को एक जुट किया जाएगा।फिलहाल राजनीति से संगठन को दूर रखा जाएगा जब तक खटीक समाज मज़बूत और एक जुट नहीं होगा तब तक राजनीतिक कोई कार्य नहीं होगा।इस मौके पर डॉ अजय,बाबू राम राणा,रवि कुमार,अशोक कुमार,कंवर बागड़ी,भोला,दीपक मोघा, और श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला