आरिफ नियाज़ी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता पिरान कलियर के हज हाउस में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा भरने की कोशिश में लगे हुए हैं जिससे पार्टी को मज़बूती मिल सके लेकिन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं में कितना उत्साह है इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार्यकर्ता ऊर्जा लेने के बजाए गहरी नींद में सोते नज़र आये। जिसके चलते कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरना पार्टी के लिए एक चुनोती साबित हो सकता है।
खास बात यह है कि बिहार से पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ़्ती अब्दुल वहाब कासमी भी प्रशिक्षण शिविर में गहरी नींद में सोते नज़र आए उनकी पिछली पंक्ति में कई कार्यकर्ता भी सोते रहे।वैसे तो प्रशिक्षण शिविर में भाजपा नेता बड़े बड़े दावे कर रहे हैं लेकिन जब छोटे से लेकर बड़े नेता तक भाषण के दौरान सोते रहेंगे तो इससे आप बखूबी अंदाज़ा लगा सकते हैं कि यह लोग पार्टी को कितनी मज़बूती देंगे। गौरतलब है कि हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर इस प्रशिक्षण शिविर को काफी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है
लेकिन जब बड़े नेता ही सोते रहेंगे तो पार्टी को सफलता कैसे मिलेगी।हालांकि बिहार से पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ़्ती अब्दुल वहाब कासमी ने कहा कि वह रात भर ट्रैन में सो नहीं पाए थे जिसके चलते उन्हें नींद की झपकी आ गई थी। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं का कहना है कि कार्यकर्ताओ में जोश भरने के लिए और बूथ स्तर पर मज़बूती देने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला