आरिफ़ नियाज़ी
पिरान कलियर हज हाउस मेंभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने पार्टी कार्यकर्ताओं से हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी।उन्होंने कहा कि भाजपा से मुसलमानों को जुड़ना चाहिए ताकि उनका विकास और अधिक हो सके।इस दौरान मोर्चे के सभी पार्टी के नेता प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे थे जिन्होंने प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने कहा कि पार्टी को और अधिक मजबूती देने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कलियर में आयोजित किया गया है जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर के प्रशिक्षण को जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर और बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा ताकि प्रदेश में भाजपा को और अधिक मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा को बूथ स्तर पर मज़बूत किया जाएगा।
शम्स ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा।उन्होंने कहा कि देश के विकास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए आयाम दिए हैं । वहीं प्रदेश के विकास को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गति दी है। मुख्यमंन्त्री इस प्रदेश के विकास को लेकर बेहद संजीदा हैं। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है सभी वर्गों के विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी कीअलग सोच रही है यही कारण है कि आज अल्पसंख्यक समाज भारतीय जनता पार्टी से तेजी के साथ जुड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही सभी वर्गों का विकास कर सकती है जबकि दूसरी पार्टियां मुसलमानों के वोट तो हासिल करना चाहती हैं लेकिन उनके लिए उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से जहां भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा और अधिक मजबूत होगा वही पार्टी को नए आयाम भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री प्रदेश को विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को देश और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि वह घर-घर जाकर योजनाओं की लोगों को जानकारी दे सके।
इस मौके पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉक्टर मोहम्मद हसन नूरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे ज्यादा सांसद और विधायकों के अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से अल्पसंख्यक वर्गों को जोड़कर समाज में परिवर्तन और लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलती है सबसे अधिक अनुशासन भारतीय जनता पार्टी में है जिसकी वजह से आज कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस ब गौड़ द्वारा किया गया। इ
मौके पर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सीमा जावेद,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हाजी बहरोज़ आलम, गुलफाम शेख, हाजी मुस्तकीम,मंगलौर से जमीर हसन अंसारी, सरफराज, अनीस अहमद गौड, अज़हर प्रधान,राहुल, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य दानिश गौड़, एहसान अली,युसूफअली, इसरार अल्वी,डॉ सलीम अहमद, रईस अंसारी, शमशाद अली,ज़ेड ए वारसी, जहीर अंसारी, उमर मलिक, रईस अल्वी, मोनू राणा, अकरम साबरी,राव काले खा, असगर अली, रईसुल हसन, इरशाद, नरेंद्र जैन ,इंद्र बधान, मुनीर खान, जमील अहमद, अंकुर जैन, आसमा खान, रूबी बेगम, राव अमरीन,नगमा, तौफीक, महमूद हसन, बंजारा, मोहम्मद मुजस्सिम, सिराज खान, हाजी सलीम, महमूद हसन, मास्टर शकील, शाहिद ,हज कमेटी के सदस्य नदीम अकबर फराह खान समीना सिद्दीकी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला