आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के साउथ सिविल लाइन पार्षद डॉ नवनीत शर्मा लगातार अपने क्षेत्र में विकास को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं गली मोहल्लों की टूटी सड़कें हों या जलभराव की समस्या हो सभी कार्यों को बेहतर करने में डॉ नवनीत शर्मा का बेहद सराहनीय योगदान है जिसे लेकर उनके क्षेत्र के सभी जिम्मेदार लोगों द्वारा उनका फूल मालाओं और बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया है।
मोहम्मदपुर साउथ सिविल लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे नगर निगम पार्षद डॉ नवनीत शर्मा नेअपने स्वागत समारोह के दौरान बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में सबसे अधिक विकास कार्य कराए हैं करोड़ों की सड़कें और नालियों का निर्माण हुआ है जो आगे भी जारी रहेगा ।उन्होंने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का लगातार उन्हें सहयोग मिल रहा है जिसके चलते करोड़ों के विकास कार्य साउथ सिविल लाइन में नगर निगम द्वारा कराए जा चुके हैं आगे भी करोड़ों के विकास कार्य अभी प्रस्तावित है जिन पर जल्द कार्य शुरू हो जाएगा। डॉ नवनीत शर्मा ने कहा कि उनके क्षेत्र में पिछले लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है जिसका समाधान होना बेहद जरूरी है इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव बनाकर नगर निगम को दिया है जिस पर जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनकी सोच हमेशा से विकास की रही है साउथ सिविल लाइन के लोग विकास से वंचित नहीं रहेंगे सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से अब साउथ सिविल लाइन के लोग महरूम नहीं रहेंगे बड़े पैमाने पर विकास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में साउथ सिविल लाइन क्षेत्र रुड़की नगर निगम क्षेत्र का सबसे खूबसूरत और सबसे सुंदर और स्वच्छ क्षेत्र बनेगा ।
दौरान साउथ सिविल लाइन के अशोक शर्मा, राजेंद्र पाल, सैयद मुजाहिद, जगपाल सिंह ,सैनी सिबतेंन, रमेश शर्मा, सूबेदार जमशेद ,अरशद ठेकेदार, सईद अहमद कादरी, जमशेद, जावेद, इंस्पेक्टर बीपी सिंह, आजाद, राकेश, दीवान ,जनेश्वर प्रसाद, संदीप त्यागी ,डॉक्टर दीपक शर्मा, विरेंद्र शर्मा, अरविंद शर्मा,जगपाल शर्मा, शमशाद अली ,इसरार अली, सुरेश पाल, सलीम, पुरोहित, और रुपेश आदि ने डॉक्टर नवनीत शर्मा का फूल मालाओं और बुके देकर सम्मान किया स्वागत किया उनका कहना था कि डॉ नवनीत शर्मा ने चुनाव के समय जनता से जो वादे किए थे वह सभी उन्होंने पूरा किए हैं और जल्द ही आगे भी सभी वायदे डॉक्टर नवनीत शर्मा पूरा करेंगे ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला