आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड किसान मोर्चा अब किसानों के बकाया भुगतान और विजिलेंस द्वारा लगातार बिजली के छापों को लेकर आंदोलन के मूड में नज़र आ रहा है।शनिवार को रूड़कीं के जोरासी जबरदस्तपुर गांव में किसानों की एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता अब्दुल हमीद और संचालन वीरेंद्र सैनी ने किया था।
इस बैठक में पहुंचे उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि गन्ना सचिव की ओर से एक आदेश जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि एक गांव में एक ही चीनी मिल का सेंटर लगेगा जो गलत है यह आदेश गन्ना सचिव ने चीनी मिलों के साथ सांठगांठ कर आदेश जारी किया है। ताकि चीनी मिल पूरी तरह से अपनी मनमानी चला सके। उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ना मिल और गन्ना अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे है।
उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो किसान सचिवालय का घेराव करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी गन्ना सचिव की होगी। इस मौके पर दीपक पुंडीर ने कहा कि विजिलेंस की बिजली चेकिंग में गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चेकिंग रिपोर्ट पूर्ण रूप से गलत तरीके से जारी की जा रही है। जिससे आम आदमी से गलत तरीके से जुर्माना वसूला जा रहा है। इसके खिलाफ जल्द ही किसान एक आंदोलन करेंगे। बैठक में राजेंद्र सैनी, दौलत सैनी, योगेश सैनी, अंकित सैनी, सतीश कुमार, विनोद शर्मा, रमेश रोड, हरपाल सिंह, विनोद रोड, जानी कुमार, महेंद्र सैनी, प्रमोद कुमार, जगदीश सैनी आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला