Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की की इप्रो लिमिटेड कंपनी ने निकाली तिरंगा यात्रा, चार सौ से अधिक कर्मचारियों ने लिया रैली में भाग

Spread the love

आरिफ नियाजी

एक तरफ जहां स्वतंत्रता दिवस  के  मौके पर घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है वहीं  निजी कंपनियां भी  लोगों को तिरंगा के लिए जागरूक कर रहीं हैं।आज़ादी के महोसत्सव में इप्रो कंपनी ने भी एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली यह तिरंगा यात्रा इंडस्ट्रीयल एरिया कंपनी के कार्यालय से शुरू होकर कंपनी के  हैड ऑफिस  आसफ़नगर पहुंचे।इस दौरान सभी कर्मचारी गंगनहर पटरी पर भारत माता की जय जयकारों और हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

इप्रो कंपनी के कर्मचारी भी इस बार स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में  बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। तिरंगा यात्रा को लेकर इप्रो कंपनी के कर्मचारियों में  काफी उत्साह देखने को मिला है।इस दौरान कंपनी के एच आर राजेश सिंह ने कहा कि यह तिरंगा हमारे स्वाभिमान, स्वाधीनता और स्वावलंबन का प्रतीक है। जो हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा से  घर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है।

तिरंगा हमारे देश की आन बान शान का प्रतीक है इससे देश भक्ति का जज़्बा पैदा होता है। आज पूरा देश आज़ादी का महोत्सव मना रहा है  वहीं इप्रो कंपनी के सभी कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर  लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369