Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के रहमानिया अरबी मदरसे के प्रबंधक मौलाना अरशद मदनी ने देश की आज़ादी को लेकर क्या कहा देखिये यह रिपोर्ट

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

एक तरफ जहां पूरा देश आजादी के जशन में डूबा हुआ है वही रहमानिया अरबी मदरसे के प्रबंधक मौलाना अरशद  कासमी ने सभी देश एवं  प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता  दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आज़ादी में महापुरुषों के बलिदान और उनकी कुर्बानियों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता जिनमे प्रमुख रूप से अशफाकुल्लाह खान,रामप्रसाद बिस्मिल, शेखुल हिन्द मौलाना महमूदउल हसन, मंगल पांडे, बहादुर शाह जफर  की कुर्बानी भी शामिल है।मौलाना ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि  जलियाँ वाला बाग,रेशमी रुमाल की तहरीक ,किस्सा बाज़ार खानी,और चोरी चोरा आंदोलन के मार्के भी थे। आज़ादी के मतवालों में सरदार भगत सिंह की जवानी की कुर्बानी  भी शामिल  थी।

इस आंदोलन में सुभाष चन्द्र बोस की आज़ाद हिंद फौज की बहुत ही अहम भूमिका थी।देश की आज़ादी में गाँधीजी का सत्त्याग्रह का आंदोलन भी पीछे नहीं रहा। पंडित मदन मोहन मालवीय,और अंग्रेज के खिलाफ फतवाए जिहाद जारी करने वाले  शाह अब्दुल अज़ीज़ देहलवी की मुख्य भूमिका रही हैं। सभी महापुरुषों ने इस देश के लिए हंसते हंसते कुर्बानी दी जिन्हें आज पूरा देश याद कर रहा है।आज पूरा देश आज़ादी का जशन मना रहा है उन्होंने खास तौर से मुस्लिम समाज के लोगों से आज़ादी के इस महोत्सव में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने और अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा लगाने की भो अपील की।इस दौरान मुफ़्ती सलीम भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369