आरिफ नियाज़ी
देश मे वर्तमान समय मे मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है किसी भी समस्या को सरकार तक पहुंचाने में मीडिया का अहम योगदान रहता है। उक्त विचार भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रूड़कीं नगर निगम हाल में नई आवाज़ वेब न्यूज़ चैनल के उदघाटन अवसर पर व्यक्त किये।मदन कौशिक ने कहा कि पत्रकार दिन भर कड़ी मेहनत कर लोगों तक खबरे दिखाने का काम करते हैं आज के समय में मीडिया पर बहुत अधिक ज़िम्मेदारी है जिसे मीडिया बखूबी निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई आवाज़ जल्द ही निष्पक्ष और निर्भीक खबरों को प्रमुखता से दिखायेगा।उनकी शुभकामनाये उनके साथ हैं। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने कहा कि उन्हें आशा है कि नई आवाज़ की टीम बेहतर कार्य करेगी।उन्होंने कहा कि पहले लोग समाचार पत्रों के आने का इंतज़ार करते थे टीवी में न्यूज़ आने का इंतज़ार करते थे लेकिन जब से सोशल मीडिया आया है तब से बेहद कम समय मे देश और दुनिया की जानकारी मोबाइल पर मिल जाती है उन्हें उम्मीद है कि नई आवाज़ वेब चैनल भी मीडिया में अपना अलग ही मकाम बनाएगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी जिस तरह से देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं सभी को साथ लेकर चल रहे है आज देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है
उसे मीडिया को प्रमुखता से दिखाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी, बसपा के मंगलौर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी,बसपा नेता मरगूब कुरैशी,पार्षद विवेक चौधरी, पूर्व मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी, कांग्रेस नेत्री रश्मि चौधरी, भाजपा नेत्री बैजंती माला, नई आवाज़ के डायरेक्टर अमजद उस्मानी,मैनेजर जितेंद्र कुमार, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, श्री गोपाल नारसन,बहरोज़ आलम,पंडित रमेश सेमवाल,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया गया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला