Jan Mudde

No.1 news portal of India

भंगेड़ी महावतपुर में साईं परिवार की बहू अंजली सेठ ने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों से क्या कहा जानिए इस रिपोर्ट में

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भंगेड़ी महावतपुर ज़िला पंचायत सीट से इस बार कर्मठ और जुझारू महिला प्रतियाशी के रूप में अंजली सेठ ने मज़बूत दावेदारी पेश की है उनकी दावेदारी से विपक्षी भी परेशान हैं।अंजली सेठ पुत्रवधु आनन्द सेठ ने सभी देश और प्रदेशवासियों को 75 वे स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि साँई परिवार रुड़की शहर में सामाजिक और धार्मिक कार्यो के लिए जाना जाता है इस संस्था के अध्यक्ष आनंद सेठ (पैट्रोल वाले ) प्रमुख समाजसेवी होने के नाते काफी समय से जनता की सेवा कर रहे है।

दरअसल इस परिवार में यह सेवा करने की परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए अब आनन्द सेठ ने अपनी पुत्रवधू अंजलि सेठ को समाज सेवा और जनता के सेवक के रूप में ज़िला पंचायत चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है ताकि गरीब और बेसहारा लोगों की सेवा और भी बेहतर तरीके से की जा सके।हालांकि चुनाव से पूर्व अंजली सेठ सामाजिक कार्यो में अपना योगदान दे रही है गत कुछ समय से वो अपने क्षेत्र की समस्याओं को भी गंभीरता से देख ओर समझ कर उनका समाधान करने के प्रयास भी कर रहीं हैं।

इस दौरान समाज सेवा करने का जज़्बा उनमें कहाँ से आया यह पूछने पर उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि “”परिंदे के बच्चों को उड़ने की प्रेरणा अपने माता पिता से ही मिलती है मुझे मेरे ससुर आनंद सेठ से ही प्रेरणा मिली है।ओर साथ ही साथ क्षेत्र की जनता का भी सहयोग और उनकी प्रेरणा से वह यह कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जनता के सहयोग से 27 जिला पंचायत भंगेड़ी महावतपुर से उन्होंने अपनी दावेदारी पेश की है।जनता ने अपनी सेवा करने के लिए यदि उन्हें चुना तो वह उनकी उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगी। साथ ही अंजली आनन्द ने इस दौरान सभी देश और प्रदेशवासियों को 75 वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369