आरिफ़ नियाज़ी
सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही झबरेड़ा के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगेंगीं।उत्तराखण्ड सरकार ने झबरेड़ा के पीएचसी को सीएचसी सैन्टर करने का निर्णय लिया है। झबरेड़ा में शिव चौक के पास एक निजी भारत मैडीकल स्टोर का उदघाटन करने पहुंचे नगर पंचायत झबरेड़ा के चैयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह का स्थानीय लोगों द्वारा फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि झबरेड़ा कस्बा लगातार प्रगति और उन्नति की ओर अग्रसर है जो विकास कार्य पहले कभी नहीं हो सके थे उन्हें अब पूरा किया जा रहा है।
मानवेन्द्र ने कहा कि झबरेड़ा के नाला निर्माण का कार्य ऐतिहासिक है जिसके निर्माण की तामाम औपचारिकतायें लगभग पूरी हो चुकी हैं अब केवल वन विभाग और ऊर्जा निगम की हरी झंडी का इंतज़ार है। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण होने से झबरेड़ा वासियों कोपूरी तरह से जल भराव से मुक्ति मिल जाएगी। नगर पंचायत झबरेड़ा के चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने दावा किया कि उनकी पहली प्राथमिकता झबरेड़ा कस्बे का विकास करना है झबरेड़ा में इस बार पहले से अधिक विकास कार्य हुए भी हैं झबरेड़ा को स्वच्छ और सुंदर कस्बा बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं कस्बे की सड़क पर बड़े पैमाने पर डिवाइडर का कार्य चल रहा है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही कस्बे के हर घर पर तिरंगा लहराएगा।चेयरमैन ने कहा कि झबरेड़ा कस्बा पहला कस्बा ऐसा होगा जहां अपने देश और राष्ट्र के लिए जल्द ही घर घर पर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी देश और प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।इस दौरान भारत मैडीकल स्टोर के स्वामी गुफरान उर्फ चिन्नी ने कहा कि बेरोज़गार युवा स्वंय का रोजगार स्थापित कर बेहतर रोजगार पा सकते हैं सरकारी नोकरियाँ सभी को नहीं मिल सकती इसलिए बेरोज़गार युवाओं को स्वंय का रोजगार भी स्थापित करना होगा तभी उनका परिवार खुशहाल साबित होगा ।इस मौके परजुल्फकार,यूनुस,गुलफाम, जयसिंह सैनी,अनुज सैनी,मदन प्रजापति,महिपाल सिंह,सुखपाल सिंह,शेर खान,ज़ुबैर खान,छोटा आदि सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला