आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार रूड़क़ी विकास प्राधिकरण में नवनियुक्त संयुक्त सचिव वीएन शुक्ला आज पहली बार प्राधिकरण के कार्यालय में पहुंचे जहां उन्होंने काफी समय तक वाद सुनवायी की।इस
सुनवायी के दौरान एसडीएम वीएन शुक्ला द्वारा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने, अवैध निर्माणों को सील करने करने तथा अवैध पलोटिंग को ध्वस्त करने के सख्त आदेश प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए। इस दौरान सयुंक्त सचिव द्वारा सरकारी ज़मीन पर भवन निर्माण करने वालों के विरुद्ध तुरंत ध्वस्त तथा सील करने के निर्देश भी दिए हैं।
इस दौरान प्राधिकरण अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सयुंक्त सचिव के प्राधिकरण कार्यालय में पहुंचने पर बुके देकर उनका स्वागत किया गया।गौरतलब है कि जॉइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह का ट्रांसफर होने के बाद रूड़कीं एसडीएम वीएन शुक्ला को प्राधिकरण का चार्ज मिला है उनसे उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्ला जी के कार्यभार ग्रहण करने से प्राधिकरण में और तेज़ी से कार्य आगे बढ़ेगा।इस मौके प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत,उमापती भट्ट,अवर अभियंतासंजीव अग्रवाल,लिपिक
संजीव वर्मा ऋषभ शर्मा रवि कुमार,सोहन लाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला