आरिफ नियाज़ी
इकबालपुर गन्ना विकास समिति में पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह और उनकी टीम झबरेड़ा से भले ही गन्ना विकास समिति के निदेशक पद पर मुकेश पंवार को एक वोट से जीत दर्ज कराने में सफल रहे हों लेकिन उनके सामने झबरेड़ा चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह को भी कुछ कम नहीं आंका जा सकता है उन्होंने भी अपने दम पर निदेशक पद के प्रतियाशी राकेश झबरेडी को 15 डेलीगेट के मत दिलाकर साबित कर दिया कि वह भी किसी से कम नहीं हैं।
इस चुनाव में एक तरफ जहां मुकेश पंवार को जिताने के लिए झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति, पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह की टीम और कई दिग्गज नेता दिन रात अपने निदेशक को जिताने में जुटी हुए थे तो वही नगर पंचायत झबरेड़ा चौधरी मानवेन्द्र सिंह अपने दम पर राकेश झबरेडी को जिताने में लगातार प्रयासरत थे लेकिन इस कड़े मुकाबले में चौधरी मानवेन्द्र सिंह राकेश झबरेडी को 15 निदेशकों का समर्थन दिलाने में सफल साबित हुए जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
चौधरी मानवेन्द्र सिंह झबरेड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष के साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं जो पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के बेहद खास और नज़दीक माने जाते हैं। अगर वहीं बात इकबालपुर गन्ना विकास समिति के चुनाव की करें तो इस चुनाव में भी चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने विपक्ष को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है भले ही चौधरी मानवेन्द्र सिंह समर्थित प्रतियाशी एक मत से पराजित हुआ हो लेकिन इस चुनाव में झबरेड़ा क्षेत्र के सैनी समाज के साथ साथ लगभग सभी वर्गों के डेलीगेट का उन्हें भरपूर समर्थन मिला है। चौधरी मानवेन्द्र ने बेहद कम समय मे क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला