आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की नगर निगम के पार्षद गुलाब नगर निवासी पार्षद मुन्तज़िर की पत्नी फिरदौस का लंबी बीमारी के चलते निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही पार्षद के समर्थकों और रिश्तेदारों तक उनकी मौत की सूचना पहुंची तो सभी लोग उनके आवास गुलाबनगर में पहुंच गए। इस दौरान लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहज़ाद, रूड़कीं नगर निगम के मेयर गौरव गोयल सभी पार्षद और प्रमुख समाजसेवी नदीम मलिक भी मुन्तज़िर के आवास पर पहुंचे और मर्तक के परिजनों को सांत्वना दी।
इस दौरान पार्षद मुन्तज़िर के आवास पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। पार्षद मुन्तज़िर की पत्नी पिछले लंबे समय से बीमार थीं जिनका रूड़कीं के अलावा कई बड़े शहरों के होस्पिटल में उपचार चल रहा था दिल्ली के हॉस्पिटल वेंदातम के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें चंडीगढ़ ले जाया गया था जहाँ बीती रात उनकी मौत हो गई।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला