Jan Mudde

No.1 news portal of India

इकबालपुर गन्ना विकास समिति के चुनाव में मिली जीत के बाद पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी की बढ़ी ताकत,पंचायत चुनाव में भी रह सकती है अहम भूमिका

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा विधानसभा चुनाव में सफलता मिलने के बाद पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी ने एक बार फिर  साबित कर दिया है कि उनका कोई सानी नहीं है ।डॉक्टर गौरव इस बार गन्ना  विकास समिति के निदेशक पद के चुनाव में  मुकेश  पंवार को एक मत से जिताने में कामियाब रहे तो वहीं इस बार वह अपने विपक्षी खेमे पर भी भारी साबित हुए।विधानसभा चुनाव के बाद गन्ना विकास समिति  के चुनाव में मिली जीत को  चुनावी विश्लेषक  डॉ गौरव चौधरी को एक नए रणनीतिकार के रूप में देख रहे  है। चर्चाएं की डॉ गौरव चौधरी ने मनोज पंवार  को जीता कर एक नई नजीर पेश की है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी ने झबरेड़ा विधानसभा चुनाव में वीरेंद्र जाति को जिताने में दिन रात एक कर दिया था इतना ही नहीं भाजपा का गढ़ माने जाने वाले झबरेड़ा कस्बे से भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई थी। गन्ना विकास समिति के चुनाव में  जीत के बाद अब  हरिद्वार में होने वाले पंचायत चुनाव में भी पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी की अहम  भूमिका मानी जा रही है। गन्ना विकास समिति के चुनाव में मिली जीत के बाद डॉ गौरव चौधरी और उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369