आरिफ़ नियाज़ी
विधानसभा पिरान कलियर पार्टी कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष राव तनवीर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया स्वागत समारोह में काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।इस दौरान नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष राव तनवीर ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव और लोकसभा चुनाव में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से परेशान लोग अब आम आदमी पार्टी में आ रहे हैं जल्द ही पार्टी को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
इस दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखें इसी कड़ी में सभासद एडवोकेट दानिश साबरी ने भी अपने विचार रखे कलियर नगर पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार और दरगाह प्रबंधन को उन्होंने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज सभी जगह भरस्टाचार बड़े पैमाने पर व्याप्त है। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नज़र आया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला