Jan Mudde

No.1 news portal of India

इकबालपुर गन्ना विकास समिति में निदेशक का चुनाव हुआ दिलचस्प, सुबोध राकेश और चौधरी सुरेंद्र सिंह समर्थकों में दिखा भारी उत्साह

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की में हुए गन्ना विकास समिति के निदेशक के चुनाव में किसी को मायूसी हाथ लगी तो किसी के घर पर ढोल नगाड़ों के साथ साथ मिठाईयां बंटी।डेलीगेट के चुनाव के बाद सम्पन्न हुए डारेक्टर पद के चुनाव में पूर्व जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन चौ.सुरेंद्र सिंह पनियाला का पलड़ा भारी नजर आया तो वहीं डाडा पट्टी सीट पर दोनों प्रतियाशी  बराबर  बराबर आने पर  एक डाली गई गोली ने बसपा नेता सुबोध राकेश समर्थित पवन कुमार की किस्मत का फैसला कर दिया।

उन्हें जीत मिली।वहीं भौंरी सीट से मोहम्मद इरफान पुत्र शाहबाज़ ने राव इनाम खां  को करारी शिकस्त देते हुए निदेशक पद पर अपना कब्जा जमा लिया।सबसे दिलचस्प मुकाबला झबरेड़ा सीट पर देखने को मिला  जहां  मुकेश चौधरी ने राकेश झबरेडी को शिकस्त दी। इस चुनाव में भी कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी ।वहीं  मानकपुर सीट पर अतुल त्यागी  ने कई दिग्गजों को पराजित किया।

कुल 7 सीटों पर चुनाव सम्पन्न हुए थे  इससे पूर्व 3 निदेशक निर्विरोध चुन लिए गए थे जिनमे इब्राहिमपुर मसाई सीट से सुन्दर सिंह,ढंडेडी खुआजगीपुर सीट से पूनम पत्नी लोकेश कुमार,कोटामुरादनगर सीट से राजकुमार सैनी  के नाम शामिल हैं।अभी तक के चुनाव में चौ.सुरेंद्र सिंह गुट  को इस चुनाव में सफलता  मिली  है। सभी विजयी निदेशकों का उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इसी तरह से  भगवानपुर चंदनपुर सीट पर  जोध सिंह चुनाव मैदान में थे। उनके सामने भाजपा नेता रवि राणा के परिवार की महिला चुनाव में थी।जिन्हें करारी शिकस्त मिली है।

 जोध सिंह 22 वोट प्राप्त कर विजयी हुए।जबकि रवि राणा परिवार की महिला को कुल 14 मतों पर ही सन्तोष करना पड़ा। इस बार ज़िला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर इस चुनाव मेंअपनी ताकत का विरोधियों को अहसास कराया है तो  वहीं बसपा नेता सुबोध राकेश  और उनके समर्थक भी काफी उत्साहित दिखाई दिए। सुबह सवेरे से ही निदेशक का चुनाव लड़ने वाले प्रतियाशी और उनके भारी समर्थक डीएवी पीजी कॉलेज में पहुंचने लगे थे। बताया जा रहा है कि रवि राणा के परिवार को चुनाव लड़ाने में भी कई दिग्गज लोग लगे हुए थे।अब देखना यह है कि इकबालपुर गन्ना विकास समिति के  चेयरमैंन पद पर किसका परचम लहराएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369