Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं वैशाली मंडप में जादूगर शिवम का शो देखने के लिए लोग बेताब, विधायक ममता राकेश और मनीषा बत्रा ने किया उदघाट्न

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं  के वैशाली मंडप में  लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज कराने वाले राजस्थान निवासी जादूगर शिवम ने अपने जादू का जलवा बरकरार रखा हुआ है आलम यह है कि  आम जनता के साथ साथ अब जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शिवम के जादू से अपने को रोक नहीं पा रहे हैं। जहां एक तरफ भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश और भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा की पत्नी मनीषा बत्रा जादूगर के शो का उदघाटन कर चुके हैं तो वहीं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं भी जादूगर के शो देखने के लिए बेताब हैं।जादूगर शिवम का कहना है  कि  जादू प्राचीन भारत की 64 कलाओं में से सर्वश्रेष्ठ कला है। उनका मकसद लोगों को तांत्रिको के फर्जी ढकोसलों के लिए जनजागरूक होकर अंधविश्वासों से बचाना है। आज भारत देश की जादुई कला धीरे-धीरे विलुप्त होने के कगार पर है। इस विलुप्त कला को राष्ट्रीय सांस्कृतिक कला घोषित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उनके शो में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ,कन्या भ्रूण हत्या महापाप है, जल ही जीवन है, नशा खोरी से बचें और आस-पास के लोगों को नशे से बचायें आदि जनसंदेश शो में प्रस्तुत करेंगे।

जादूगर शिवम का मानना है कि जादू जैसी प्राचीन कला को भारत में बचाए रखने के लिए उसके संरक्षण की आवश्यकता है जादू केवल मनोरंजन मात्र का साधन नहीं है बल्कि है भारतीय सभ्यता संस्कृति को जानने का भी एक माध्यम है जिस प्रकार संगीत नृत्य आदि विशिष्ट विद्या का निर्माण करती हैं ठीक उसी प्रकार जादू को ललित कला के रूप में विकसित करके उसे मनोरंजन कर से मुक्त कराए जाने की आवश्यकता है ।वहीं भाजपा विधायक की पत्नी  मनीषा बत्रा समाज सेविका साईं ट्रस्ट समिति के चेयरमैन एवं विधायक ममता राकेश ने संयुक्त रूप से वैशाली मंडपम में आयोजित जादूगर शिवम के साईं कालीन शो में पहुंची थीं।

इस मौके पर भगवानपुर क्षेत्र के विधायक ममता राकेश ने कहा कि आज  युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के चलते हिंदुस्तान की सबसे प्राचीन जिला जादू जैसे मनोरंजन के कार्यक्रमों से विमुक्त हो गई है उन्होंने कहा कि आज जादू की आड़ में कुछ पाखंडी छोटे-छोटे चमत्कार करके जनमानस को गुमराह करने की कोशिश करते हैं उनसे बचने की आवश्यकता है उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 जयपुर के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने कहा कि जादू जैसी सांस्कृतिक कला को विकसित करने में तथा समाज के हर वक्त तक पहुंचाने का श्रेय समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं को जाता है यद्यपि जादू पर मिले कोने दर्जनों से ज्यादा पत्रिकाएं प्रकाशित किए हैं परंतु अधिकांश पत्र पत्रिकाएं किसी ने किसी काम से अल्पायु में ही काल कनित हो गई है इस अवसर पर जादूगर शिवम को मनीषा बत्रा समाजसेवी विधायक ममता राकेश मेयर गोयल गोयल पंडित रमेश चंद्र सेमवाल ने संयुक्त रूप से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया इस मौके पर फिल्म सिटी के डायरेक्टर ओमवीर सैनी वरिष्ठ वैज्ञानिक मनोर अरोड़ा दिगंबर सिंह शशि सैनी विपिन जोशी दौलतराम पवन शर्मा बीएस नेगी फायर सर्विस अधिकारी मनोज कुमार विक्रम सिंह बिष्ट अफजल मंगलोरी गोपाल पवन शर्मा रामकुमार वर्मा दौलत राम आदि उपस्थित थे

इस मौके पर जादूगर शिवम ने कहा कि जादू कोई तंत्र मंत्र नहीं है बल्कि एक भ्रमित विज्ञान है जादू सिर्फ एक दृष्टि सम्मोहन का खेल है जादूगर शिवम ने लड़की को हवा में उठाना नोटों की वर्षा करना नाश्ते लड़की को गोरिल्ला बना देना जंजीरों से बंधा यूको संदूक से निकाल कर दर्शकों को दिखाना लड़की के पेट में तलवार को आर पार कर देना जैसी हैरतअंगेज कार्यक्रम प्रस्तुत कर देर रात्रि तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया संचालन शशि कुमार सैनी ने किया ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369