Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में तीज महोत्सव की धूम, बाहर अरोड़ा और गरिमा चौहान की टीम में दिखा भारी उत्साह

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं में महिलाओं ने एक होटल में  तीज महोत्सव को बड़ी धूम धाम के साथ आयोजित किया। जिसमें विभिन्न खेल  एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। इस दौरान आयोजित एक प्रतियोगिता में मिसेज तीज का ताज दामिनी के सर सजा।तीज के कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

दरसअल रूड़की के खंजरपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम की आयोजक बाहर आरोड़ा एवं गरिमा चौहान ने  तीज कार्यक्रम की बागडोर संभाली और उसे खूबसूरत बनाने में भी दोनों का भरपूर सहयोग रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ  मॉडलिंग के साथ हुआ  महिलाओं ने रैंप पर फैशन के जलवे बिखेरे। वहीं तंबोला प्रतियोगिता में जमकर भागीदारी की। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में मिसेज तीज का ताज भामिनी के सर सजा, दूसरे स्थान पर आंचल और प्रियंका और  गरिमा तीसरे स्थान पर रही।

कार्यक्रम में विजेताओं को चांदी के उपहार दिए गए। निर्णायक मंडल में सुधांशु एवं मनप्रीत कौर रही।इस अवसर पर साक्षी तनेजा, जसलीन, प्रियंका, श्रेया, आस्था, सोनिया, रंजन, भामिनि,दीपक्षी, आँचल,सौम्या, शिल्पी, गरिमा मेहंदीरत्ता, साक्षी, ईशा, पूनम आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369