आरिफ़ नियाजी
उत्तराखंड में हाशिए पर पहुंच चुकी आम आदमी पार्टी अब अपने संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है पार्टी का मानना है कि हरिद्वार में पंचायत चुनाव हो या लोकसभा चुनाव उससे पहले पार्टी के संगठन को बेहद मजबूत करना जरूरी है ।आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी आजाद अली ने मंगलौर निवासी शिक्षक अमजद उस्मानी को आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है इतना ही नहीं अमजद उस्मानी को रुड़की जिले का प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है जबकि मोहम्मद सुफियान को रुड़की जिले का अध्यक्ष मनाया गया है।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी आजाद अली और आम आदमी पार्टीअल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने नए पदाधिकारियों से आम आदमी पार्टी को प्रदेश में और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। वही आम आदमी पार्टी की जिम्मेदारी मिलने के बाद मंगलौर निवासी अमजद उस्मानी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरेंगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की जन विरोधी नीतियों का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है लेकिन अब जनता भाजपा कांग्रेस और बसपा को वोट देने का काम नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार में होने वाले पंचायत चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव पर पार्टी का फोकस रहेगा। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी बड़ी मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला