Jan Mudde

No.1 news portal of India

प्रेस क्लब महानगर रुड़की रज़ि.के वार्षिक चुनाव के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों को एक होटल में दिलाई गई शपथ, कईं प्रमुख हस्तियां पहुंची समारोह में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

प्रेस क्लब महानगर रुड़की रज़ि. के वार्षिक चुनाव के लंबे समय के  बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एक होटल में हुआ जिसमें उत्तराखंड के सूचना एवं लोक जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय  ने सभी नवनिर्वाचित  प्रेस क्लब के सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान शहर के कुछ लोगों के साथ साथ देहरादून से पहुंचे कई टीवी न्यूज़ चैनलों के पत्रकारों को भी मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान सूचना एवं लोक जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ नितिन उपाध्याय ने कहा कि देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने में मीडिया की बहुत अधिक ज़िम्मेदारी होती है मीडिया को अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी समझना होगा।

उन्होंने प्रेस क्लब महानगर रूड़कीं के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत करने की कोशिश होनी चाहिए रूड़कीं में भी सभी पत्रकार एक जुट होकर पत्रकारों के संगठन  को मजबूत करें पत्रकार फील्ड में काफी संघर्ष करता है। उपाध्याय ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया की  बड़ी जिम्मेदारी है सोशल मीडिया बड़ी ताकत के साथ  आगे बढ़ा है आज छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबर को हम सोशल मीडिया पर सबसे  पहले देख लेते हैं।

पत्रकारिता पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि सोशल मीडिया बहुत बड़ी ताकत है आज के समय मे वेब पोर्टल का युग है। प्रदेश सरकार हो या केंद्र सरकार  दोनों सरकार पत्रकारों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इस मौके पर उत्तराखंड बार कॉन्सिल के उपाध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड  वक्फ बोर्ड के सदस्य राव मुनफैत अली ने कहा कि आज की सरकारों में पत्रकार अपने आपको उपेक्षित महसूस करता है और अपनी बात को लिखने में डर महसूस करता है सरकार को पत्रकारों की समस्याओं पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे वह  निर्भीक और निडर होकर अपनी खबर लिख सके।आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर कमल जैन और रुड़की सीओ विवेक कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाने वाला और जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाला होता है जो दिन भर नई नई खबरों की खोज में लगा रहता है आज पत्रकारों के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसे उन्हें बड़ी ईमानदारी से निभाना है।कार्यक्रम का शुभारंभ  सभी मुख्यतिथियों द्वारा  दीपप्रज्जलित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अहमद भारती कार्यक्रम का  संचालन वरिष्ठ पत्रकार शकील अनवर ने किया।कार्यक्रम में  राजधानी देहरादून से आए वरिष्ठ पत्रकार राव शफात अली, परवीन कुमार, किरण पाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप, महामंत्री कमल चावला, व्यापारी नेता प्रवीण मेंहदीरत्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता, विशाल शर्मा, श्रवण गोस्वामी, भाजपा नेता संजय अरोड़ा, रमेश भटेजा, एडवोकेट एसोसिएशन रुड़की के अध्यक्ष विपुल वालिया, पूर्व अध्यक्ष अतुल शर्मा, एडवोकेट राव नावेद, वरिष्ठ पत्रकार ए.आर. खान, अंकित गर्ग अमर उजाला, अनुराग वर्मा हिमालयन यूनिवर्सटी, समाजसेवी पंकज नंदा, पूजा नंदा, सुलतान अहमद, सलीम अहमद,पत्रकारों में पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार एम हसीन, हरीओम गिरी, प्रिंस शर्मा,आरिफ नियाज़ी,परवेज़, शादाब अली,सुनील पटेल,सलमान, भाटिया,यादव नाज़िम,डॉ अरशद,डॉ संदीप चौधरी,राव शहज़ाद आदि बड़ी संख्या में पत्रकार भी शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369