Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के पनियाला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले धारदार हथियार और लाठी डंडे, एक महिला समेत दोनों पक्षों के 8 लोग घायल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के पनियाला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के लगभग 8 लोग घायल हो गए जिनमें एक  महिला भी शामिल है। वहीं दो की हालत  गंभीर बनी हुई है जिनमे एक महिला भी घ शामिल है । दोनों पक्षों के हंगामे  और मारपीट में  मौके पर  अफरातफरी मच गई। हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है ।फिलहाल सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों  ने दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया है पुलिस अधिकारी पल-पल पर नज़र बनाए हुए हैं।घायलों में अशोक पाल पुत्र कलम सिंह उसका पुत्र आनंदपाल विकास,शुभम, सुखपाल जबकि दूसरे पक्ष के ललिता पत्नी सतीश कुमार और कुलजीत पुत्र सतीश घायल हुए हैं गौरतलब है कि एक ही परिवार के दोनों पक्षों में 2019 में भी जमीनी विवाद हो चुका है जिसमें कई लोग घायल हुए थे लेकिन यह रंजिश  अभी तक चली आ रही है इस बाबत एसपी देहात परमेन्द्र  सिंह डोबाल का कहना है कि पनियाला गांव में पुलिस को विवाद की सूचना मिली थी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369