आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता और सचिव ,ह॰रु॰वि॰प्रा॰ के अपर उपजिलाधिकारी रुड़की, डीएस रावत सहायक अभियंता, तथा अवर अभियंता ह॰रु॰ वि॰ प्रा॰ तथा प्राधिकरण और तहसील रुड़की टीम द्वारा पतंजलि, शांतरशाह तथा बड़ेढी राजपूतान क्षेत्र में चल रहे निर्माणों का बारीकी से निरीक्षण किया गया उक्त क्षेत्र में टीम द्वारा बरसाना धाम कॉलोनी सहदेव पुर मार्ग शांतरशाह तथा बड़ेढी राजपूतान में चल रहे अवैध निर्माणों के विरुद्ध सील की कार्यवाही के निर्देश मौके पर दिए गए।
जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। उक्त क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर अधिकतर निर्माण मानचित्र स्वीकृत पाए गए सचिव हरिद्वार रुड़की प्राधिकरण द्वारा बड़ेढी में विला हाउसिंग को मौके पर सील किए जाने के निर्देश दिए गए वहीँ मौके पर उक्त अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।सचिव हरिद्वार रुड़की प्राधिकरण द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं क्षेत्र में जोभी अवैध प्लाटिंग के अवैध कार्य किए जा रहे हैं उन पर मौके पर सील की कार्यवाही की जाए प्राधिकरण टीम द्वारा खंजरपुर रोड रुड़की में भी एक अवैध रूप से बन रहे व्यवसायिक भवन को सील किया गया हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला