Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुडकी के सालियर में लोगो को मिली नए अस्पताल की सौगात, विधायक फुरकान अहमद और वीरेन्द्र जाति ने थॉर हॉस्पिटल का फीता काटकर किया उदघाटन

Spread the love

शामिक

रुड़की में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जा रहीं हैं जिसके चलते सालियर में आज थॉर हॉस्पिटल का काँग्रेस के दो विधायकों फुरकान अहमद,और वीरेंद्र जाति ने उदघाटन किया। हॉस्पिटल का उदघाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि डॉक्टरों को समाज मे भगवान का दर्जा दिया गया है इसलिए डॉक्टरों को अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी समझना चाहिए। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होने की आवश्यकता है। जितनी स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ेंगी जनता को  उसका काफी लाभ मिलेगा।

वहीं इस दौरान झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह जिस क्षेत्र से आते हैं  वहां की स्वास्थ्य सेवाएं काफी बेहतर नहीं है जिसके चलते झबरेड़ा और आस पास के गांव गांव की लोग आज भी रूड़कीं और देहरादून उपचार के लिए जाते हैं। अभी स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रूड़कीं शहर अब स्वास्थ्य  के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ा है।

वहीं इस दौरान डॉ एन डी अरोड़ा ने कहा की इस हॉस्पिटल को आउटस्कर्ट्स पर खोला गया है क्योंकि सालियर के आस पास ग्रामीण क्षेत्र लगता है और लोगो को उपचार के लिए रुडकी जाना पड़ता है कभी कभी ऐसा होता है कि मरीज़ों को तत्काल उपचार के लिए रुडकी पहुंचने में वक़्त लगता है लेकिन थॉर हॉस्पिटल के खुलने से लोगो को रुडकी नही जाना पड़ेगा और वो उपचार यहाँ करा पाएंगे। एन डी अरोड़ा ने कहा कि हमारे यहाँ हर तरह की गंभीर बीमारी का उपचार किया जाएगा चाहे वो ह्रदय रोग से संबंधित हो या गुर्दों से संबंधित, बहुत कम खर्च में थॉर हॉस्पिटल उपचार की सुविधा दी जाएगी।

थॉर अस्पताल के  स्वामी डॉक्टर बिलाल ने बताया की इस अस्पताल को खोलने का उद्देश्य जनता की सेवा करना है, हमारा प्रयास रहेगा कि कम से कम पैसों में हम जनता को बेहतर उपचार दे सकें। डॉ बिलाल ने बताया कि हमारे यहाँ कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, गायनोकॉलोजिस्ट, फिजिशियन और किडनी के डॉक्टर्स भी मौजूद हैं, उन्होंने कहा कि लोगो की सेवा करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता यशपाल राणा, रश्मि चौधरी, अरविंद प्रधान आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369