आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं पहुंचे उत्तराखण्ड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि आज सरकार जनविरोधी कार्यों में लिप्त है इस सरकार में जनता के लिए कोई कार्य नहीं हो रहे हैं हर तबके के लोग बेहद परेशान हैं अब हरिद्वार पंचायत चुनाव को भी सरकार टालना चाहती है। यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार रूड़कीं पहुंचे थे जहाँ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विकास त्यागी के पार्टी कार्यालय पर उनका फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेश अवैध शराब का कारोबार करने वाले माफियाओं का अड्डा बन चुका है और इस काम के लिए उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
उन्होंने हरिद्वार में जिला पंचायत चुनाव कराने को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हरिद्वार में अपनी हार से बौखला गई है इसलिए पंचायत चुनाव को बार बार टालना चाहती है। यशपाल आर्य ने कहा कि वह कांग्रेस को मजबूत करने के लिए निकले हैं और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में जब भी पंचायत चुनाव होंगे तो कांग्रेस पार्टी का ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा।
यशपाल आर्य ने कहा कि देश के हालात बेहद खराब हैं भाजपा सरकार में हर व्यक्ति बेहद परेशान है महंगाई और बेरोजगारी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।वहीं कार्यक्रम में पहुंची भगवानपुर कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होने कहा कि जब तक संगठन मज़बूत नहीं होगा तब तक पार्टी को मजबूत नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही इस देश को मजबूत कर सकती है और देश का विकास कर सकती है।
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक,मुल्की राज सैनी, सन्नी त्यागी,एसके सैनी,प्रेमचंद सैनी तनुज त्यागी, समय सिंह,मामचंद त्यागी, नरेश चंद्र, सतीश कुमार त्यागी, नीरज कुमार,अजय नेगी, गोपाल त्यागी, शरद त्यागी,विनय सैनी, जगजीत सिंह,प्रेमसागर पुरी ,बिट्टू सैनी, अमित त्यागी,विजय त्यागी,मनोज शर्मा,सुशील कुमार त्यागी, डॉ. गुलाब सिंह, मनोज त्यागी, नीरज सिंह,श्रवण त्यागी, लोकेंद्र शर्मा, गोविंद राणा, विक्रांत राणा, हार्दिक त्यागी, प्रयाग त्यागी, सूर्यांश त्यागी, सूर्य, वरुण त्यागी, विपिन त्यागी, ताराचंद सैनी, कुंवर पाल, सतीश दुबे, दिनेश लाल, वीर सिंह, जसविंदर सिंह, रोहित सैनी, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला