Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की गंगनहर कावड़ पटरी पर त्यागी समाज द्वारा लगाया कावड़ शिविर,शिवभक्तों के लिए हर समय उपलब्ध है भंडारे और दवाई की व्यवस्था

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं से लेकर हरिद्वार तक कावड़ियों का सैलाब है ।पंचक के बाद बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटने लगे है। इस दौरान जहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं तो  वहीं कुछ समाज सेवी और समाज के अन्य वर्गों के लोग भी शिवभक्तों की सेवा  के लिए आगे आए हैं। गंगनहर कावड़ पटरी पर  शिवभक्तों के लिए  त्यागी समाज  द्वारा  एक विशाल कावड़  शिविर लगाया गया  है जिसमे शिव भक्तों के लिए हर समय भंडारे की व्यवस्था की गई है। शिवभक्तों  के लिए इस शिविर का आयोजन त्यागी समाज   द्वारा किया गया है।

इस शिविर की खास बात यह है कि इसमें एक दिन में  हज़ारों  शिवभक्तों के भोजन की व्यवस्था की गई है इतना ही नहीं सभी के लिए दवाई तक की  व्यवस्था भी उपलब्ध है। हालांकि प्रमुख समाज सेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप त्यागी का मानना है कि शिवभक्तों की सेवा से हर तरह से शांति मिलती है मानसिक तनाव नहीं रहता और दिल का बोझ हल्का रहता है। भगवान शिव की महिमा निराली है भगवान शिव से जो भी मांगा जाता है भगवान उसे पूरा करते हैं जो लोग कावड़ लेकर नहीं जा सकते उन्हें शिव भक्तों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए शिविर में हर समय भोजन और हलवे के साथ साथ दवाई की पूरी सुविधा शिव भक्तों को मिलेगी।उन्होंने कहा कि किसी भी शिव भक्त को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

इस दौरान पार्षद आशीष त्यागी ने कहा कि इस बार शिव भक्तों में बहुत ही उत्साह देखने को मिल रहा है भगवान शिव सभी की मनोकामना पूरी करें ऐसी उनकी भगवान से प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि वह लगातार इस भंडारे को अपना सहयोग देते रहेंगे।इस शिविर में भंडारे और कावड़ियों की सेवा करने वाले प्रमुख लोगों में वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश त्यागी फौजी,प्रदीप मास्टर,राकेश त्यागी,मुनेश त्यागी,श्यामकुमार त्यागी,परितोष त्यागी,धर्मपाल त्यागी,पार्षद आशीष त्यागी,अशोक त्यागी,विनोद त्यागी,मनमोहन त्यागी,शिवकुमार त्यागी,एकांश त्यागी,आदि लोग प्रमुखता से कावड़ शिविर में अपना सहयोग दे रहे हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369