आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं से लेकर हरिद्वार तक कावड़ियों का सैलाब है। पंचक के बाद बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटने लगे है। इस दौरान जहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं तो वहीं कुछ समाज सेवी और बिल्डर लोग भी शिवभक्तों की सेवा के लिए आगे आए हैं। गंगनहर कावड़ पटरी पर शिवभक्तों के लिए निशु हैरिटेज एवेन्यू द्वारा एक विशाल कावड़ शिविर लगाया गया है जिसमे शिव भक्तों के लिए हर समय भंडारे की व्यवस्था की गई है। जिसका कावड़ियों के लिए इस शिविर का आयोजन प्रमुख समाजसेवी एवं बिल्डर अमित सिंह द्वारा किया गया है।
इस शिविर की खास बात यह है कि इसमें एक दिन में हज़ारों शिवभक्तों के भोजन की व्यवस्था की गई है इतना ही नहीं सभी के लिए रहने ठहरने और दवाई तक कि व्यवस्था भी उपलब्ध है। हालांकि प्रमुख समाज सेवी और बिल्डर अमित सिंह का मानना है कि शिवभक्तों की सेवा से हर तरह से शांति मिलती है मानसिक तनाव नहीं रहता और दिल का बोझ हल्का रहता है। भगवान शिव की महिमा निराली है।
भगवान शिव से जो भी मांगा जाता है भगवान उसे पूरा करते हैं जो लोग कावड़ लेकर नहीं जा सकते उन्हें शिव भक्तों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए शिविर में हर समय भोजन और हलवे के साथ साथ दवाई की पूरी सुविधा शिव भक्तों को मिलेगी।उन्होंने कहा कि किसी भी शिव भक्त को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
भगवान शिव सभी की मनोकामना पूरी करें ऐसी उनकी भगवान से प्रार्थना है। इस शिविर में भंडारे और कावड़ियों की सेवा करने वाले प्रमुख लोगों में निशु हैरिटेज एवेन्यू के रेखा सिंह, राजबीर सिंह राठी,सुरेंद्र सिंह,निर्मला देवी, राजकुमार अग्रवाल,सुधीर महारथी,सुमित त्यागी,पंकज चौधरी, अमित चौधरी आदि लोग प्रमुखता से कावड़ शिविर में अपना सहयोग दे रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला