Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की गंगनहर कावड़ पटरी पर राजपूत महासभा और हिन्दू समाज संगठन द्वारा लगाया विशाल कावड़ शिविर, शिवभक्तों के लिए हर समय उपलब्ध है भंडारे की व्यवस्था

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं से लेकर हरिद्वार तक कावड़ियों का सैलाब है ।पंचक के बाद बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटने लगे है। इस दौरान जहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं तो  वहीं कुछ समाज सेवी और बिल्डर  लोग भी शिवभक्तों की सेवा  के लिए आगे आए हैं। रूड़कीं गंगनहर कावड़ पटरी पर  शिवभक्तों के लिए  राजपूत महासभा और हिन्दू समाज संगठन रूड़कीं  द्वारा  एक विशाल कावड़  शिविर लगाया गया  है जिसमे शिव भक्तों के लिए हर समय भंडारे की व्यवस्था की गई है।

 कावड़ियों के लिए इस शिविर में हज़ारों की संख्या में शिवभक्त इस भंडारे में पहुंच रहे हैं। कावड़ शिविर का आयोजन  राजपूत महासभा के अध्यक्ष प्रमोद पुंडीर, राजकुमार चौहान,पवन पुंडीर आदि  द्वारा किया गया है।इस शिविर की खास बात यह है कि इसमें एक दिन में  हज़ारों  शिवभक्तों के भोजन की व्यवस्था की गई है इतना ही नहीं सभी के लिए रहने ठहरने ,भोजन और दवाई तक कि व्यवस्था भी उपलब्ध है। हालांकि राजपूत महासभा के अध्यक्ष प्रमोद पुंडीर का मानना है कि शिवभक्तों की सेवा से  हर तरह से शांति मिलती है मानसिक तनाव नहीं रहता और दिल का बोझ हल्का रहता है।

भगवान शिव की महिमा निराली है भगवान शिव से जो भी मांगा जाता है भगवान उसे पूरा करते हैं जो लोग कावड़ लेकर नहीं जा सकते उन्हें शिव भक्तों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए शिविर में हर समय भोजन और हलवे के साथ साथ दवाई की पूरी सुविधा शिव भक्तों को मिलेगी।उन्होंने कहा कि किसी भी शिव भक्त को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। भगवान शिव सभी की मनोकामना पूरी करें ऐसी उनकी भगवान से प्रार्थना है। इस शिविर में भंडारे और कावड़ियों की सेवा करने वाले प्रमुख लोगों में  राजपूत महासभा और रूड़कीं हिन्दू समाज संगठन के  अध्यक्ष  प्रमोद पुंडीर, राजकुमार चौहान, पवन पुंडीर, दयाराम भाटी, विजेंद्र सिंह, संजय राडधाना , अमित सिंह राणा,राजेंद्र सिंह , अनिल सिसोदिया, दुली सिंह, सुधीर मामा, धर्मेंद्र, रोहित, सुभाष, हेमेंद्र सिंह, ठाकुर चंदन सिंह, संदीप राणा,  शिवप्रताप, आदि लोग प्रमुखता से कावड़ शिविर में अपना सहयोग दे रहे हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369