Jan Mudde

No.1 news portal of India

इमलीखेड़ा मार्ग पर महालक्ष्मी ढाबे पर लगे कावड़ शिविर का भाजपा नेता जयभगवान सैनी और अनिल पाल ने किया उदघाटन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़की नारसन,मंगलौर और भगवानपुर मार्ग पर हर हर महादेव के नारे के साथ शिवभक्त हरिद्वार से  गंगाजल लेकर  लौटने लगे हैं तो वही कुछ सामाजिक संगठन भी सेवा के लिए आगे आए है । भगवानपुर इमलीखेड़ा मार्ग पर महालक्ष्मी ढाबे पर श्रावण मास के पावन पर्व पर दूसरी बार विशाल भंडारे का शुभारंभ  भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान सैनी,भाजपा नेता अंकित आर्य , और मेहवड़  साधन किसान सेवा सहकारी  समिति के चेयरमैन अनिल पाल द्वारा फीता काटकर किया।कार्यक्रम का संचालन  दिल्ली से पहुंचे जेo पीo सैनी ने किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता जयभगवान सैनी ने कहा कि जो लोग  कावड़ लेकर हरिद्वार नहीं जा सकते उन्हें शिवभक्तों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा से भगवान शिव जी भी बेहद प्रसन्न होते हैं।वहीं  मेहवड़ सहकारी साधन किसान सेवा समिति के चेयरमैन अनिल पाल ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करने से भगवान भी बेहद प्रसन्न होते हैं ।उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले शिवभक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए विशेष सुविधा की गई है।24 घंटे भोजन देषी घी का हलवा और मेडिसिन की सुविधा भी पंडाल में की गई है।

वहीं कार्यक्रम के आयोजक जे पी सैनी ने कहा कि उन्होंने दूसरी बार शिव भक्तों की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया है इस बार शिवभक्तों में भारी उत्साह भी देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करने से उन्हें काफी शांति मिलती है।भगवान शिव सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं शिव की महिमा ही निराली है अपने भक्तों को भगवान  शिव खाली हाथ नहीं लौटाते। इस मौके पर सचिन सैनी, अंकित शर्मा , अमित सैनी, बसंत सैनी, संजय सैनी, शिश पाल सैनी, ऋषि भगत, रजनीश सैनी और सुनील कुमार आदि भगवान शंकर के शिवभक्तों की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369