Jan Mudde

No.1 news portal of India

प्रमुख समाजसेवी ठाकुर मोहित ने की शिवभक्तों की सेवा, बांट रहे फल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़कीं ।भगवान शिव का प्रिय महीना सावन में शिवभक्त जलाभिषेक कर पुण्य कमाते हैं तो तमाम ऐसे भी अनेकों  शिवभक्त हैं जो निशुल्क चिकित्सा और भंडारे चला कर जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों की सेवा कर पुण्य अर्जित करते हैं। कांवड़ियों की सेवा करने वाले शिवभक्तों की कड़ी में ऐसे ही एक शिवभक्त ठाकुर मोहित हैं जो कांवड़ियों की हर साल फ्रूटी और केले बांट कर सेवा करते है और हर साल हरिद्वार से पुरामहादेव कांवड़ यात्रा में शामिल होकर भगवन परशुराम द्वारा स्थापित पुरामहादेव मंदिर में जलाभिषेक करते है।

ठाकुर मोहित ने कहा की विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा कांवड़ मेला शुरू हो गया है, ऐसे में जो शिवभक्त कांवड़ लेने नही जा सकते है वो कांवड़ियों की सेवा कर के पुण्य कमा सकते है। हर सनातनी हिन्दू की भगवान शिव में अटूट आस्था होने के कारण ही शिव भक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर कई सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा करते है और भोनेनाथ को जलाभिषेक कर प्रसन्न करते है।

इस अवसर पर ठाकुर मोहित के सहयोगी कपिल गौतम ने कहा की कांवड़ियों को सामान्य नहीं समझ करके विशेष भक्त समझकर उनके प्रति सम्मान व आस्था रखनी चाहिए। यात्री की सेवा करने का फल भी यात्रा करने के समान है इसलिए उसकी सेवा अवश्य करनी चाहिए। ऐसा कोई ऐसा कर्म नहीं करना चाहिए जिससे कावड़ यात्री को कष्ट या दुःख पहुंचे।
इस अवसर पर आदित्य चौधरी सत्यम,शिवम आदि मोजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369