Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की हरिद्वार हाइवे पर शिविर लगाकर कावड़ियों की सेवा में लगे मेघराज सैनी और वेंदातम रिसोर्ट की टीम

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं से लेकर हरिद्वार तक कावड़ियों का सैलाब है ।पंचक के बाद बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटने लगे है। इस दौरान जहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं वहीं कुछ समाज सेवी लोग भी शिवभक्तों की सेवा  के लिए आगे आए हैं। हरिद्वार रोड़ स्थित वेदांतम रिसोर्ट की टीम और प्रमुख समाजसेवी मेघराज सैनी भी बढ़ चढ़ कर शिवभक्तों की सेवा में जुट गए हैं। मेघराज सैनी का मानना है कि शिवभक्तों की सेवा से  हर तरह से शांति मिलती है मानसिक तनाव नहीं रहता और दिल का बोझ हल्का रहता है।

भगवान शिव की महिमा निराली है भगवान शिव से जो भी मांगा जाता है भगवान उसे पूरा करते हैं जो लोग कावड़ लेकर नहीं जा सकते उन्हें शिव भक्तों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए शिविर में हर समय भोजन और हलवे के साथ साथ दवाई की पूरी सुविधा शिव भक्तों को मिलेगी।उन्होंने कहा कि किसी भी शिव भक्त को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

भगवान शिव सभी की मनोकामना पूरी करें ऐसी उनकी भगवान से प्रार्थना है। इस शिविर में भंडारे और कावड़ियों की सेवा करने वाले प्रमुख लोगों में  विनोद सैनी,सोहनलाल, निर्देश सैनी,अशोक सैनी,अंकुर सैनी एडवोकेट, अनुज कुमार,विशाल वत्स,प्रमोद कुमार,प्रमुख समाजसेवी मनोज सचदेवा  और भाजपा नेता पप्पू मंत्री आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369