आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव का आगाज़ हो चुका है जिसके चलते अब प्रतियाशियो ने भी प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। भंगेड़ी गांव निवासी प्रमुख समाजसेवी और पैट्रोल पम्प स्वामी आनन्द सेठ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं यही कारण है कि गांव के सभी लोगों से उनका खासा जुड़ाव रहा है।खास बात यह है कि साईं परिवार से जुड़े आनन्द सेठ मानव सेवा को ही सबसे बेहतर सेवा मानते हैं इस बार उन्होंने अपनी पुत्रवधु अंजली सेठ को जिला पंचायत के पद के लिए निर्दलीय के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा है।
अंजली सेठ शिक्षित और जुझारू है जिनका दावा है कि अगर उन्हें जनता ने एक मौका दिया तो वह अपने क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगी।
भंगेड़ी गांव में अपने चुनावी कार्यालय का उदघाटन करने पहुंची अंजली सेठ ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह पहली बार ज़िला पंचायत का चुनाव लड़ने जा रहीं है जिसमें उन्हें सभी धर्मों और जातियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है गांव की तमाम महिलाएं उनके साथ हैं बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर वह चुनाव के दौरान वह घर घर जाकर लोगों से वोट की अपील करेंगी।
अंजली सेठ का दावा है कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो यहां तमाम विकास कार्य जनता ही कराएगी वह राजनीति में पैसे के लिए नहीं बल्कि सेवा करने के लिए आई हैं।अंजली सेठ ने आरोप लगाया कि आज तक जितने भी जनप्रतिनिधि जनता के बीच चुनकर आए उन्होंने जनता के वोट तो हासिल किए लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं किया। यही कारण है कि आज यह क्षेत्र विकास से कोसों दूर और भी पिछड़ता चला गया। बिजली,पानी,शिक्षा और रास्ते का विवाद आज तक भी हल नहीं हो पाया है उन्हें मौका मिला तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगी।उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र विकास के मामले में एक नज़ीर पेश करेगा।
इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे सैंकड़ो समर्थकों ने आनन्द सेठ और अंजली सेठ का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महमूद हसन ने की। इस मौके पर हाजी असगर,तसलीम अहमद,अकबर अली,शहज़ाद अली,जितेंद्र भाई,साजिद अली,हनीफ अली,नफीस अली,अहमद नवाज़, शमीम अहमद,रईस,मिनी सिंह,राखी,संजय चौपड़ा, रूपा सैनी,गीता देवी,दुर्गा देवी,शारदा देवी,रजनी सेठ,मोनिका,दीपा भट्ट,यशोदा,विद्या,जेश्वरी देवी,राधा देवी,यशोदा और जशोदा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला