आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं के भंगेड़ी गांव में गन्ना विकास समिति के डेलीगेट्स के चुनाव में मोहम्मद इकराम ने जीत हासिल की है उन्होंने कुल 46 मतों में से 25 मत लेकर आकिल को करारी शिकस्त दी। आकिल को इस चुनाव 15 और इरशाद को 6 मतों पर संतोष करना पड़ा। जैसे ही मोहम्मद इकराम की जीत की सूचना उनके समर्थकों को लगी तो ढोल नगाड़ों से उनका गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।इतना ही नहीं रात भर उनके समर्थकों का उनसे मिलने का सिलसिला जारी रहा।उनके आवास पर पहुंचे किसानों ने उनके गले मे माला डालकर और मिठाई खिलाकर उनका ज़ोरदार स्वागत किया।
इस दौरान डेलीगेट मौहम्मद इकराम ने कहा कि किसानों ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे।गन्ना विकास की जो भी योजनाएं होंगी उन्हें सबसे पहले अपने गाँव के किसानों को उपलब्ध कराएंगे।उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या गन्ने में किसानों को पर्चियां समय पर ना मिलने की रहतीं हैंउनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक गन्ना पर्ची किसानों को मिले और गन्ना भुगतान को लेकर भी उनके प्रयास रहेंगे।
इस दौरान पूर्व बीडीसी और किसान नेता जावेद अली ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मोहम्मद इकराम के आवास पहुंचकर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।इस दौरान जावेद ने कहा कि उनका मकसद गांव का विकास है इकराम भाई भी डेलीगेट बने हैं वह भी गांव में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेंगे।उन्होंने कहा कि इकराम गन्ने से जुड़ी किसानों की समस्याओं पर भी कार्य करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में वह
मोहम्मद इकराम के समर्थक उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला