आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं के हरिद्वार रोड स्थित माया साड़ी के शोरूम का भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा उदघाटन किया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि साड़ी हमेशा से हमारे देश की परम्परा और संस्कृति रही है महिलाओं में साड़ी को लेकर काफी उत्साह बना रहता है साड़ी आज हर घर मे है। उन्होंने माया शोरूम के स्वामी को बधाई देते हुए कहा कि यह उनका बहुत ही अच्छा निर्णय है कि उन्होंने रूड़कीं में अच्छी और खूबसूरत साड़ी का शोरूम खोला हैं।
प्रदीप बत्रा ने शहर की महिलाओं से भी आह्वान किया कि वह एक बार माया साड़ी के शोरूम में ज़रूर जाएं ताकि उन्हें भी अलग अलग तरह की और बेहतर साड़ी खरीदने का मौका मिल सके। इस दौरान माया साड़ी डिज़ाईनर के स्वामी सुरेश कुमार गोयल,पौरुष गोयल और शिवम गोयल ने बताया कि उनके यहां साड़ी बेहद मुनासिब कीमत और अलग अलग डिज़ाइन में तैयार की गई है।इतना ही नहीं जिन महिलाओं को अच्छी कंपनी की साड़ी खरीदने के लिए सहारनपुर मेरठ और दिल्ली के चक्कर लगाने पड़ते थे अब उन्हें बड़े शहरों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
सभी साड़ी अब रूड़कीं के माया शोरूम पर उपलब्ध हैं। पौरुष गोयल ने बताया कि वह 1990 से कपड़े के काम मे हैं माया एक बड़ा ब्रांड है जिसे वह रूड़कीं शहर में लेकर आए हैं।उन्होंने बताया कि माया शोरूम में सब विंडो शॉपिंग है सब कुछ डिसप्ले हैं ।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु,जगदीप चंदनानी,हाजी प्यारे मियां,समद अंसारी,भाजपा नेता दिनेश मधुकर, पीयूष ठाकुर,रामु सिंधी,नीरज गुप्ता, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला