Jan Mudde

No.1 news portal of India

किशनपुर जमालपुर में नाला निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया भेदभाव का आरोप, मौके पर पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार

Spread the love

शामिक

रूड़कीं के किशनपुर जमालपुर गांव में नाले की साफ सफाई के कार्य को उस समय रोकना पड़ा जब कुछ ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा शुरू कर कर दिया।ग्रामीणों का आरोप था कि नाला सफाई में विभागीय अधिकारी भेदभाव बरत रहे हैं। ग्रामीणों के काम रोके जाने की सूचना जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रशासन को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप था कि नाला सफाई का कार्य सरकारी स्कूल से शुरू होना था लेकिन सम्बंधित ठेकेदार स्कूल से ना शुरू कर बीच से शुरू कर रहा है।जिससे ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए।

वहीं ग्रामीण इमरान का आरोप था कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी नाला सफाई को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग और तहसील प्रशासन को नाला सफाई और सड़क निर्माण में गंभीरता दिखानी पड़ेगी।उन्होंने कहा कि पुहानाअड्डे से लेकर सरकारी स्कूल तक नाला सफाई और सड़क निर्माण किया जाना बेहद आवश्यक है।

वहीं गांव के प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद मुस्तफा ने  कहा कि उन्होंने अपने आवास के सामने से सबसे पहले नाला सफाई के लिए कहा था ।उन्होंने कहा कि वह पिछले एक साल से इस जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे लेकिन क्षेत्रीय  विधायक ममता राकेश के प्रयासों से अब नाला सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है

इस कार्य के लिए गांव और क्षेत्र के सभी लोग कांग्रेस  विधायक  ममता राकेश के बेहद आभारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि  पंचायत चुनाव को लेकर कुछ उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं जो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के नायब तहसीलदार मंगेश त्यागी ने बताया कि ग्रामीणों ने किसी बात को लेकर विरोध जताया था जिसके  लिये पूरी टीम मौके पर पहुंची थी ग्रामीणों को समझाया गया है अब किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है नाला सफाई का कार्य अब तेज़ी के साथ चल रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369