Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के भंगेड़ी गांव में शिक्षक मोहम्मद वाजिद का ढोल नगाड़ों पर हुआ ज़ोरदार स्वागत, लोगों से की पत्नी को वोट देने की अपील, युवा नेता अफ़ज़ाल का भी मिला खुला समर्थन

Spread the love

शामिक

हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद अब चुनाव लड़ने वाले प्रतियाशियो ने भी अपनी तैयारी शुरु कर दी है।भंगेड़ी गांव में जिला पंचायत सदस्य की महिला सीट है जिस पर   शिक्षक  और प्रमुख समाजसेवी अब्दुल वाजिद ने अपनी पत्नी नसरीन को चुनाव मैदान में उतार दिया है।अब वह पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने सभी समर्थकों को ईद उल अज़हा की मुबारकबाद पेश करते हुए सभी को एक खास कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। इस दौरान अब्दुल वाजिद ने समर्थकों की भारी भीड़ में साफ कर दिया कि वह ज़िला पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे।हालांकि अब्दुल वाजिद का उनके समर्थकों ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से ज़ोरदार स्वागत किया।

इस दौरान अब्दुल वाजिद ने कहा कि  आज तक भी उनके क्षेत्र का कोई विकास नहीं हो पाया है जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है अगर एक मौका क्षेत्र की जनता ने दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि जनता पर पूरा भरोसा है कि जनता इस बार क्षेत्र के विकास के लिए उनकी पत्नी नसरीन  को जिताने का काम करेगी।इस दौरान युवा नेता अफ़ज़ाल अली ने  कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार ज़िला पंचायत सीट से भाई अब्दुल वाजिद की पत्नी नसरीन को जिताने का काम करें ताकि यह क्षेत्र विकास की नई इबारत लिख सके।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है भंगेड़ी, टोडा जलालपुर गांव में आज भी बड़ी बड़ी समस्याएं हैं जिनको हल कराना बेहद आवश्यक है।उसके लिए शिक्षक वाजिद भाई को मजबूत करना बेहद ज़रूरी होगा।इस मौके पर क्षेत्र के कई बुजुर्ग  मौजूद रहे जिनमे बाल्मीकि समाज से लाल सिंह, अयूब अली, मोहम्मद अकील, मोहम्मद इमरान, तनवीर, यासीन, ठेकेदार नूर हसन, हाजी जमील ठेकेदार ग्राम जलालपुर से जब्बार अहमद मोहम्मद अजीज मुस्तकीम इमरान फोटोग्राफर तनवीर अहमद मोहम्मद जाहिद लियाकत भाई परवेज फोटोग्राफर रिफाकत और असलम जलालपुर कल्लू जलालपुर शेरू जलालपुर मुकर्रम जलालपुर साबुन दुकानदार बुजुर्ग आदि लोग उपस्थित रहे

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369