आरिफ़ नियाज़ी
विश्व प्रसिद्ध हज़रत साबिर साहब दरगाह कलियर शरीफ में जम्मू कश्मीर से अपनी बहन के साथ जियारत करने आई महिला रुड़की रेलवे स्टेशन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सूचना मिलते ही जम्मू कश्मीर से लापता महिला के परिजन रूड़कीं रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां उन्होंने लापता महिला को रेलवे स्टेशन और कलियर दरगाह में पहुंचकर उसकी काफी तलाश की लेकिन देर शाम तक भी लापता महिला का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है फिलहाल गंगनहर कोतवाली पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि गांव शिवाकी तहसील हीरानगर ज़िला कठुब जम्मू कश्मीर निवासी सगी दो बहने 6 जुलाई को जियारत करने के लिए जम्मू कश्मीर से ज़ियारत करने कलियर शरीफ आई थीं जहां से आठ जुलाई को वह रेलवे स्टेशन रूड़कीं पहुंची।हालांकि लापता हुई लीहमा रुड़की रेलवे स्टेशन पर रूड़कीं रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर सी सी टीवी कैमरे में भी उसकी तस्वीर कैद हुई है।
पुलिस और महिला के परिजन सीसीटीवी कैमरे के आधार पर लापता महिला को तलाश करने में जुटी है।वहीं महिला के परिजन महिला की जगह जगह तलाश करने में जुटे है।वहीं एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।जिसकी तलाश की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला