आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं में लगातार राशन डीलरों की बायोमैट्रिक मशीनों के ना चलने और उनमें तकनीकी खराबी की शिकायत पर अब खाद्य आपूर्ति विभाग भी पूरी तरह से एलर्ट नज़र आ रहा है। रूड़कीं के खाद्य आपूर्ति निरीक्षक हिमांशु रावत ने सालियर और रामपुर गांव के राशन डीलरों की बायोमैट्रिक मशीन को गंभीरता से चैक किया जो तकनीकी रूप से चल नहीं पा रही थीं जिसका मौके पर ही समाधान किया गया।इस दौरान उन्होंने राशन डीलरों को निर्देश दिए की बायोमैट्रिक मशीन का प्रयोग बेहद आवश्यक है ।सभी उचित दर के दुकानदार इसे गंभीरता से लें।
उन्होंने कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। प्रदेश सरकार की खाद्यान्न की जो योजनाएं हैं वह आम आदमी तक पहुंचे और लोग उसका लाभ उठाएं इसका विशेष ध्यान रखना है।अब सभी राशन डीलरों की दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। अब किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला