रूड़कीं सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस को चोरी का तमाम सामान बरामद हुआ है।पकड़े गए चोर शाहिद पुत्र अशराफ और तबरेज़ पुत्र ज़ाहिद हैं जो टोडा कलयाणपुर गांव के निवासी हैं फिलहाल पुलिस पकड़े गए चोरों से उनका आपराधिक इतिहास भी जानने में जुटी है। दरअसल 9 जुलाई 2022 को टोडा कल्याणपुर गांव निवासी मोनू सिंह चोपड़ा पुत्र सेहत सिंह ने सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने घर पर ताला लगा कर परिवार सहित शादी समारोह में गांव से बाहर गए हुए थे थे जैसे ही वह 9 जुलाई की देर शाम को अपने गांव लौटे तो घर की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।
घर का तमाम सामान जगह-जगह बिखरा पड़ा हुआ था तथा घर के अंदर से अज्ञात चोरों द्वारा घर का कीमती सामान जेवरात, मोबाइल फोन, एलईडी टीवी आदि भी चोरी कर फरार हो गए थे घर मे लगे सभी ताले टूटे हुएथे। इस बाबात सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि कोतवाली रुड़की परमुकदमा अपराध संख्या 498/22 धारा 380/457 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था तथा मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह पुंडीर के सुपुर्द की गई थी
उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक महेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया था तथा उपरोक्त घटना के त्वरित अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में थाना मोबाइल में नियुक्त रात्रि अधिकारी Asi बालम सिंह, कांस्टेबल, अनिल शर्मा, कांस्टेबल अमित राणा द्वारा जब थाना क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तो ग्राम टोडा कल्याणपुर से नंदा कॉलोनी हाईवे की तरफ जाते समय एकता भट्टा अंडरपास के नीचे दो संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए पूछने पर एक ने अपना नाम शाहिद पुत्र अशरफ निवासी टोडा कल्याणपुर तथा दूसरे ने अपना नाम तबरेज पुत्र जाहिद निवासी टोडा कल्याणपुर बताया ।
जिनसे चोरी के सामान 1एलईडी टीवी, 4 मोबाइल फोन, तथा कुछ ज्वेलरी भी बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक दोनों से सख्ती से पूछताछ करने पर पकड़े गए दोनों आरोपियों द्वारा बरामद सामान के बारे में बताया कि यह सामान उनके द्वारा कल ग्राम टोडा कल्याणपुर से एक घर से चोरी किया था। दोनों आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं जो पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।आरोपियों के द्वारा आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त गणों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में महेंद्र पुंडीर, बालम सिंह,अनिल शर्मा ,अमित राणा, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला