आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं में ईद उल अज़हा की कुर्बानी को लेकर अरबी मदरसा रहमानिया में विशेष इंतजाम किए गए हैं कुर्बानी को पर्दे में करने के लिए पूरे मदरसे में जगह जगह टैंट लगाए गए हैं। साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा गया है।इस दौरान मुफ़्ती सलीम ने बताया कि नमाज़ ईदगाह में सुबह आठ बजे होगी जबकि जामा मस्जिद,मस्जिद हव्वा में छह बजे,मस्जिद उमर बिन खत्ताब में 6.30,मस्जिद शेख बेंचा तथा रिक्शा स्टैंड स्थित मस्जिद बिलाल रिक्शा 5.45 पर नमाज़ अदा की जाएगी।
रूड़कीं मुफ़्ती सलीम ने सभी मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि ईद उल अज़हा के त्यौहार को सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि कुर्बानी का त्यौहार सभी लोगों में आपसी भाईचारे और प्रेम का पैगाम देता है।उन्होंने कहा कि ईद उल अज़हा पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें । जानवर के अवशेष पूरी तरह से ढके हुए हों। खून नालियों में ना बहाएं बल्कि गढ़े में दबाने का काम करें। कुर्बानी की वीडियो ग्राफी बिल्कुल ना बनाये। इस तरह का कोई कार्य ना करें जिससे किसी को परेशानी हो या किसी दूसरे धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें।मुफ़्ती सलीम ने कहा कि नगर निगम और पार्षदों को ईद उल अज़हा की तीन दिन की कुर्बानी के बाद साफ सफाई को गंभीरता से लेना होगा। सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी कोई तस्वीर ना डालें जिससे माहौल खराब होने की आशंका हो। उन्होंने ईद उल अज़हा के त्यौहार पर सभी लोगों को शांति के साथ मनाने की अपील भी की।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला