Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की आईआईटी के रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी ने अपनी पुत्र वधु पर लगाया नगदी और कीमती जेवरात लेकर फरार होने का आरोप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़कीं पुरानी तहसील निवासी सेवानिवृत्त आईआईटी कर्मचारी की पत्नी ने अपनी  पुत्र वधु पर मारपीट करके  नगदी और लाखों के जेवरात लेकर फरार होने का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर जांच करने में जुटी है।
दरअसल गंगनहर कोतवाली पुलिस को   दी तहरीर में पुरानी तहसील निवासी नूरजहां बानो पत्नी मतलूब अहमद का आरोप है कि उसके पति मतलूब अहमद आशिंक रूप से विकलांग हैं जो आई आई टी रूड़कीं से रिटायर हैं।

नूरजहां बानों का आरोप है कि उसकी चार बेटियां हैं जबकि इकलौता पुत्र सलीम जावेद जो आईआईटी में ठेकेदारी प्रथा पर कार्य करता है उसका विवाह मुस्लिम रीति रिवाज के म
मुताबिक  शेखपुरी निवासी एक युवती से हुआ था। आरोप है कि कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा लेकिन शादी के लगभग एक साल बाद उसकी पुत्र वधु  के पास बाहरी लोग आने जाने लगे अगर उन्होंने इसका विरोध किया तो पुत्र वधु ने  पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

आरोप है कि इसी बीच मामूली बात को लेकर पुत्र वधु उनके साथ अक्सर मारपीट करने लगी इतना ही नहीं घर मे भी क्लेश रहने लगा।नूरजहां का आरोप है कि उनकी पुत्रवधु अपने परिवार वालों से उन्हें  मारपीटने तक कि धमकी दिलवाती थी। घर मे अकेला पाकर उनके साथ भी वह मारपीट कर चुकी है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनका बेटा और परिवार के अन्य लोग बेहद मानसिक तनाव से गुज़र रहे हैं।

उन्होंने पुलिस से पुत्र वधु  और उसके परिवार वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।वहीं उनका आरोप है कि उनकी पुत्र वधु  उनके बेटे के साथ 2018 मे घर से बाहर किराए के मकान में भी रह चुकी है लेकिन जिस तरह से वह घर की नगदी और कीमती ज़ेवर लेकर फरार हुई है वह इस घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते। पुत्र वधु  की इस घटना के बाद उनका बेटा भी मानसिक तनाव में रहने लगा है।वहीं गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस को एक तहरीर प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369