Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं में स्वतंत्रता सेनानी की बेटी इंसाफ की मोहताज, ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लगाया उत्तपीड़न का गंभीर आरोप

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

एक तरफ जहां सरकार स्वतन्त्रा सेनानियों को तमाम तरह की योजनाएं और सम्मान देने के लाख दावे करती है तो वहीं रूड़कीं के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सुखबीर सिंह सैनी  की पुत्री  इंसाफ के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। फिलहाल राजकुमारी सैनी पत्नी कलीराम सैनी निवासी पूर्वी अम्बर तालाब साकेत कालोनी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि बीती 13 जून 2022 की सुबह लगभग 6 बजे जब  वह अपने घर पर थीं तो उसी समय उन्हें कुछ मशीनों के चलने की आवाज़ सुनाई दी जैसे ही उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो उनके पैरों तले की ज़मीन खिसक गई।सुबह सुबह  बिजली घर नंबर 6 से ऊर्जा निगम की टीम और भारी पुलिस फोर्स मेरे घर पर मौजूद थी।

इस टीम में जेई रमन कुमार,एक एसडीओ, नरेंद्र कुमार टीजी 2,और कर्मचारी फ़ैयाज़ यूपीसीएल के एसडीओ अजय शर्मा ने  मेरे घर की दीवार पर  लगा फोल्डिंग शेड भी तुड़वा दिया।इस दौरान आरोप है कि इस तोड़फोड़ में 200 से अधिक गमले तीन काउंटर,मिट्टी के तंदूर,दीवार पर लगे फोल्डिंग शेड तक तोड़ दिए गए ।जिससे उनके परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है।राजकुमारी सैनी का आरोप है कि इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने  उनके साथ  भी जमकर धक्कामुक्की की । राजकुमारी सैनी का आरोप है कि वह 71 साल की व्रद्ध महिला है लेकिन उसके बावजूद भी ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया।जिसमें वह घायल भी हुई थी।राजकुमारी सैनी ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से देशभक्त रहा है आज तक उनके ऊपर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगा लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारी एक साजिश के तहत  उनका और उनके परिवार का उत्त्पीडऩ कर रहे है

ऊर्जा निगम के अधिकारी एक साजिश के तहत उनके साथ ऐसा बर्ताव कर रहे हैं।फिलहाल राजकुमार सैनी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।पुलिस तहरीर के आधार पर जांच करने में जुटी है। वही  राजकुमारी सैनी का कहना है कि पूरा मामला अभी कोर्ट में विचारधीन है उसके बावजूद भी  ऊर्जा निगम के अधिकारी उन्हें परेशान करने में लगे हैं। वही जब इस बाबत ऊर्जा निगम के अधिकारियों से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369