शामिक
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी ने मेयर गौरव गोयल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निकाले जाने के बाद मेयर समर्थकों में मायूसी है। मेयर के निष्कासन के पांच कारण बताए गए हैं जिनमे प्रमुख रूप से पार्टी के पार्षदों से तालमेल ना रखने और उनसे विवाद रखना , सबसे महत्त्वपूर्ण आरोप 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का है। इतना ही नहीं विधायक द्वारा पास करवाए गए कार्यों में बाधा डालना आदि बताया गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार द्वारा निष्कासन पत्र जारी किया गया है जिसके अनुसार गौरव गोयल को पार्टी की गतिविधियों एवं नगर निगम द्वारा शहर का विकास ना किए जाने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।
पार्टी से निष्कासित किए जाने का कारण नगर निगम रुड़की से शहर का विकास ना करना तथा संगठन को नुकसान पहुंचाना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाए जाना बताया गया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला