Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में पार्टी की मजबूती पर ज़ोर,आदेश सैनी और देशराज कर्णवाल ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

Spread the love

शामिक

झबरेड़ा से भाजपा ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए आज केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं जिनके द्वारा अनेक कलयाणकारी योजनाएं चलाईं जा रहीं हैं जिनका लाभ आम आदमी को मिल रहा है भाजपा सरकार की नीतियों और रीतियों  को जन जन तक पहुंचाना है। झबरेड़ा के पूर्व विधायक आज सलेमपुर राजपुताना के वैडिंग पॉइंट में झबरेड़ा मंडल की भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे थे।

देशराज कर्णवाल ने कहा कि आज के समय मे भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसने विपक्षी पार्टियों को पूरी तरह खत्म कर दिया है।वहीं  बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री आदेश सैनी ने कहा कि पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए झबरेड़ा  ग्रामीण मंडल  की आज बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले आठ सालों में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए हैं इतना ही नहीं 100 दिन में  प्रदेश सरकार ने भी बड़े पैमाने पर विकास किया है सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाएंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे। आदेश सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश मे आठ सालों में नया कीर्तिमान स्थापित किया है आज पूरी दुनिया मे भारत का डंका बज रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है जिसका कार्यकर्ता भी बेहद अनुशासित रहता है 2024 की तैयारी को लेकर भी पार्टी पूरी तैयारी कर चुकी है।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन तोमर ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है।इस दौरान झबरेड़ा भाजपा के ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आज से ही 2024 कि तैयारियों में जुट जाएं और भाजपा को मजबूत करें।इस दौरान कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अनीस गौड़ ने किया।इस दौरान सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369