शामिक
मेहवड़ खुर्द साधन सहकारी समिति के चेयरमैन अनिल पाल ने एक बार फिर कहा कि अगर उन्हें भाजपा ने मौका दिया तो वह इमली खेड़ा नगर पंचायत का चुनाव अवश्य लड़ेंगे।उन्हें पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वाश है कि भाजपा उन्हीं को मौका देगी। अनिल पाल ने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी के सेवा करते आ रहे हैं भाजपा के अनेक पदों पर वह रह चुके हैं और वर्तमान में मेहवड़ साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष हैं जो किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से हल कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। जिसमें सबसे अधिक विधायक सासंद और जनप्रतिनिधियों के साथ साथ कार्यकर्ता मौजूद हैं।
देश की राजनीति में मोदी जी ने जो कर दिखाया है वह आज तक कोई नहीं कर पाया।उन्होंने उदय पुर की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत मे सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं लेकिन किसी को भी इस तरह की घटना की अनुमति नहीं दी जा सकती ऐसे लोग किसी धर्म के नही हो सकते ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। चैयरमैन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सोच गरीब मज़दूर किसान को मजबूत करने की है यही कारण है कि आज तमाम योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंन्त्री ने ऐतिहासिक जीत हासिल करके नया इतिहास रचा है।वह दिन दूर नहीं जब उत्तराखंड राज्य देश के अन्य राज्यों से आगे होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी युवा हैं और वह उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला